फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडिया गांव में फायरिंग, पांच जख्मी

Sun, 18 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही अब चुनावी रंजिश सामने आने लगी है। मतदान समाप्त होने के बाद 24 घंटे के भीतर खंडिया गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें वकील समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन



क्षेत्र में मतदान संपन्न हो चुका है। तीसरे चरण के चुनाव को प्रशासन पहले ही अग्निपरीक्षा मान रहा था। चुनाव संपन्न होते ही चुनावी रंजिश बढ़ने लगी है। खंडिया गांव में रईस अंसारी और खलील के बीच शनिवार हुए मतदान के दौरान विवाद हो गया था।


उस वक्त मामला शांत हो गया था, लेकिन रविवार को एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। हथियार निकल आए और फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसमें इमरान, हारून, अकील, इकराम और मुर्शद घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक युवक को लाइसेंसी बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



घटना के बाद काफी देर तक यहां अफरातफरी मची है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। दूसरी ओर आंगा गांव में दो पक्ष आमने सामने आ गए। बाइक टकराने को लेकर दोनों ओर से जमकर मारपीट हो गई। खौंद निवासी नवाब अली अपनी बहन के साथ वापस गांव आ रह था।


गांव में ही रास्ते में उसकी बाइक टकरा गई, जिसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ओर से काफी लोग जमा हो गए। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें