फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा सुनने गईं चार महिलाओं की चेन खिंचीं

Sun, 18 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमदभागवत कथा सुनकर लौट रही चार महिलाओं की चेन किसी ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर खींच ली। महिलाओं की चेन गायब होने के बाद हंगामा हो गया। बाद में एक महिला की चेन गिरी हुई मिल गई। वहीं, तीन महिलाओं की चेन नहीं मिली। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार में श्रीमदभागवत कथा चल रही है। शनिवार को कृष्णा विहार की रहने वाली लक्ष्मी देवी, मंजू रानी और सुरेखा अग्रवाल वहां पर गई थीं। भागवत कथा खत्म होने बाद सभी महिलाएं अपने घर लौट रही थीं। इसी बीच उनकी नजर अपने गले पर पड़ी। चेन गायब देखकर उनके होश उड़ गए। इस दौरान वहां पर हंगामा खड़ा हो गया।


मंजू रानी की चेन मिल गई, जबकि लक्ष्मी देवी, सुरेखा अग्रवाल और एक अन्य महिला की चेन नहीं मिली। चेन गायब होने के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। लक्ष्मी देवी ने सिविल लाइंस थाने में पुलिस को तहरीर दी। वहीं कृष्णा विहार के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को भी एक महिला से चेन लूट हुई थी। पुलिस इस तरह की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें