फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बंद नाबालिग और महिला को ताला तोड़कर बचाया 

Tue, 10 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 संभल और कुढ़ फतेहगढ़ थाने की पुलिस टीम ने सोमवार की दोपहर बरेली सराय स्थित एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने नाबालिग लड़की और विवाहिता को ताला तोड़कर बरामद किया है। 
  पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। उधर, नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के संबंध में कुढ़ फतेहगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रंगशाला में रोजगार देने के बहाने लड़कियों और महिलाओं को लेकर यहां आते हैं। इसके बाद उन्हें देह व्यापार में डाल देते हैं। 
विज्ञापन


यह पूरा केस सोमवार को तब खुला जब गुमथल की एक विवाहिता के लापता होने पर छानबीन हुई। गुमथल निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की तलाश के लिए बनियाठेर थाना पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पुलिस ने संभल के बरेली सराय स्थित एक मकान में दबिश दी। इस दौरान घर की तलाशी में पुलिस टीम को एक कमरे में तालाबंद मिला। ताला तुड़वाया तो एक नाबालिग और विवाहिता की बरामदगी हुई। इसमें नाबालिग लड़की कुढ़ फतेहगढ़ की थी। लड़की करीब डेेढ़ महीने पहले घर से लापता हुई थी। वहीं विवाहिता गुमथल गांव की थी, जो गांव के ही एक व्यक्ति के झांसे में आ गई थी।
विज्ञापन


आरोपी उसे भी रंगशाला में रोजगार दिलाने का झांसा देकर यहां लाया था। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि अभी गुमथल निवासी नाबालिग का तो पता नहीं लग सका है, लेकिन कुढ़ फतेहगढ़ की नाबालिग लड़की और गुमथल की एक विवाहिता को पुलिस ने बरामद किया है। विवाहिता पर आरोप है कि उसने नाबालिग को गुमराह कर ले जाने में अपराधियों का साथ दिया है। मामले में पुलिस असली आरोपियों की तलाश कर रही है। कुढ़ फतेहगढ़ की जो नाबालिग ऊसोमवार को बरामद की गई है, उसके संबंध में कुढ़ फतेहगढ़ थाने बहलाफुसला कर लगा ले जाने का मुकदमा दर्ज है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें