फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस में लगी आग, 12 घायल

Sun, 11 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बारातियों से भरी निजी बस में अचानक आग लग गई। इससे बारातियों में भगदड़ मच गई। खिड़कियों के रास्ते से बाराती कूदने लगे। अफरातफरी और भगदड़ मे 12 बाराती जख्मी हो गए। चलती बस में आग लगने की इस घटना में किसी के गंभीर से घायल होने या झुलसने की जानकारी नहीं है। सभी बाराती वापस चंदौसी चले गए हैं।
विज्ञापन



बारातियों से भरी बस में आग लगने की घटना करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल के पास हुई। संभल के चंदौसी कसबे के मोहल्ला जारई गेट निवासी इसरार के बेटे शमी की शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला मस्जिद काजी निवासी जमील के घर जा रही थी। राणा शुगर मिल के पास बस के पहुंचने के बाद अचानक बस के पिछले हिस्से की वायरिंग में आग लग गई।


पीछे से आ रही दूसरी बस के लोगों ने इस बस को रुकवाया। बस रुकते ही बारातियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में बाराती खिड़कियों से कूदने लगे। आग की लपटें लगातार ही बढ़ती जा रही थीं। लोग किसी तरह जान बचाकर बस से भाग रहे थे। आपाधापी में चार महिलाओं समेत 12 जख्मी हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन



इस बीच बस धू-धूकर जलती रही। हादसे में घायल हुए अलीगढ़ निवासी 50 वर्षीय अंसार की पत्नी जैनब, चंदौसी निवासी 60 वर्षीय आबिदा बेगम, बदायूं के बिल्सी निवासी जमालुद्दीन पत्नी रागियन, चंदौसी निवासी वहीद के पांच साल के बेटे दानिश, बिलाल की चार साल की बेटी आसमना, शाहबाद के मुहना मस्जिद काजी की जीनत समेत छह को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें