फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी गांव में तो ‘वो’ कौन थी

Sun, 03 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिलक
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक पूरन मल की सुसाइड के खबर पाकर मिलक पहुंचे उनके चाचा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि पूरन की पत्नी तो बच्चों के साथ गांव में रहती है। वो यहां कभी आई ही नहीं है। फिर वो महिला कौन थी, जो बच्चों समेत पूरन के साथ यहां पर रहती थी। जिसके होली की छुट्टी पर घर जाने की बात कही जा रही थी। ये सवाल अभी पहेली बने हुए हैं। कहीं पति-पत्नी और वो के चक्कर में तो मैनेजर की जान नहीं गई? इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन

 
नगर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक पूरन मल (38) राजस्थान के जयपुर के मनोहरिवाला तहसील हंडानेर के रहने वाले थे। दो अप्रैल को उनका शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला था। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने अपने को मानसिक रूप से परेशान बताया था। लिखा था कि वो अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

पूरन मिलक में नई बस्ती निवासी कोमिल सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। बताया गया था कि उनकी पत्नी (कथित) साथ रहती थी, जो होली की छुट्टी पर घर गई है।
विज्ञापन

पूरन के सुसाइड की सूचना पर उसके चाचा फोकटमल रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी तो गांव में दो बच्चों के साथ रहती है। वो कभी पूरनमल के साथ यहां आई ही नहीं।

ये सुनकर पुलिस भी हतप्रभ रह गई। फोकट मल का दावा था कि प्रबंधक की 16 साल पहले शादी हो चुकी है। वो होली पर घर गए थे और पत्नी संतोष और बच्चों से मिलकर आए थे। फोकट मल को पूरन की किसी अन्य शादी या महिला मित्र की जानकारी भी नहीं है। फिर वो महिला कौन थी जो पूरन के साथ में डेढ़ साल से यहां रह रही थी। फोटक मल ने बताया कि पूरन पहले उदयपुर में मनरेगा सेल में काम करते थे।

साढ़े तीन साल पहले बैंक में नौकरी मिल गई। डेढ़ साल पहले वो मिलक में तैनात हुए थे। तभी से वो महिला भी उनके साथ थी, जो होली के समय घर चली गई थी। कुछ लोग उस महिला को राजस्थान का ही निवासी बता रहे हैं। मकान मालिक कोमिल ने शनिवार को फोन पर कथित पत्नी को सुसाइड के बारे में भी जानकारी भी दी थी, लेकिन उसको इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा था।

रविवार को भी उसकी मकान मालिक से बात हुई, लेकिन वो यहां पर नहीं पहुंची। लोगों की जेहन में अब यही सवाल उठ रहे हैं कि कहीं पति-पत्नी और वो के चक्कर में तो पूरन ने सुसाइड नहीं कर लिया? कहीं महिला मित्र उन पर शादी के लिए दबाव तो नहीं बना रही थी? ऐसे कई सवाल लोगों के जेहन में उमड़ रहे हैं, जिसके जवाब अब शायद ही मिल पाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें