फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 14 बाइकों समेत पांच आटो लिफ्टर गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली और उत्तराखंड से चोरी की र्गइं 14 बाइकों के साथ पांच आटो लिफ्टर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आटो लिफ्टर दूसरे प्रदेशों से बाइक चोरी कर उन्हें बेच दिया करते थे। अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के सभी सदस्य रामपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन



शहर कोतवाल नरेश पाल सिंह और क्राइम ब्रांच के प्रभारी गीतेश कपिल ने टीम के साथ स्वार बस अड्डे के पास पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बुलेट और एक अपाची बाइक बरामद की। उनके कब्जे से तमंचा और चाकू भी बरामद किए गए।


पुलिस ने पूछताछ के बाद इनकी निशानेदही पर 14 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि पुलिस ने पांच अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य पकड़े हैं। बरामद की गई बाइकें दिल्ली और उत्तराखंड के शहरों से चोरी की गई थीं। बाइकों को रामपुर लाकर बेचा जाता था और इनका फर्जी नंबर प्लेट लगा दिया जाता था।
विज्ञापन



आरोपियों में टांडा थाना क्षेत्र के लोधीपुर बीबी गांव निवासी अकरम पुत्र जाबिर अंसारी, सिविल लाइंस क्षेत्र की हाइडिल कालोनी निवासी अजय शुक्ला पुत्र राम भरोसे लाल, सिविल लाइंस क्षेत्र की हाइडिल कालोनी सूरज उर्फ शिवा पुत्र नौनीराम, टांडा थाना क्षेत्र के सरकड़ी गांव निवासी रवि पुत्र राम भरोसे यादव सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शिवापुरम कालोनी निवासी दीपक पुत्र हरद्वारी लाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें