फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोपी मेडिकल का छात्र गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार चालक की हत्या करने के मुख्य आरोपी अरुण को मंगलवार को अजीमनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले में उसके चचेरे भाई जयविंदर को पहले ही जेल भेज चुकी है। अरुण बंगलुरू के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में बीयूएमएस का छात्र है। जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी को अरुण ने मुरादाबाद से बाजपुर के लिए कार बुक कराई थी। उसके साथ उसका चचेरा भाई जयविंदर भी था।
विज्ञापन


दोनों मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी कार चालक मनोज की हत्या कर उसका शव अजीमनगर थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। आरोपियों की पहचान मुरादाबाद में बार बुक कराते वक्त मिली सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। वहीं कार चालक मनोज के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मंगलवार को जिस आरोपी को जेल भेजा है वह अरुण नहीं है। आरोपी की तस्वीर व सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर में अंतर है।

वहीं अजीमनगर एसओ कुशलवीर सिंह का कहना है कि आरोपी अरुण को पुलिस ने मंगल की पैठ से गिरफ्तार किया है। जिसको जेल भेजा गया है वह अरुण ही है। परिजनों के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें