फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, सफाई नायक की मौत

Sun, 13 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवाह समारोह से लौट रहे पालिका के सफाई नायक की कार हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराई। इसमें सफाई नायक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों का हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोंदलपुर निवासी रामसरन वाल्मीकि का पुत्र सरजू सरन (40) पालिका में संविदा पर प्रभारी सफाई नायक के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन


वो सफाईकर्मी यूनियन और आदि धर्म समाज के भी अध्यक्ष थे। वो अपनी कार से शनिवार शाम हल्द्वानी रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में गए थे। उनके साथ कार्य करने वाले खेेंदलपुर निवासी अनिल कुमार, पटेलनगर निवासी वेदराम और मोनू, मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी कुलदीप और रवि कुमार भी थे। सभी लोग रात डेढ़ बजे कार से हल्द्वानी से लौट रहे थे।

हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास मोड़ पर आंधी में कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराई। सभी लोग कार में फंस गए। पुलिस के मुताबिक कार चला रहे सरजू की मौके पर ही मौत हो गई। ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल पहुंचाया। मौत की सूचना से सरजू के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सरजू के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पालिकाध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, ईओ रामेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय एकता मंच के शिवरतन भारती, अमरनाथ वाल्मीकि, अर्जुन सिंह, आनंद वाल्मीकि, अमर आदिवासी, रादेश वाल्मीकि, नवीन राही, सुनील राही आदि नेता उनके पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें