फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा

Sun, 13 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद दुकान में फैला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुरानी रंजिश में लालगेट तिराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर में बैठे दुकानदार को बाइक से आए हमलावरों ने मारपीट की। इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ भी की। हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर कोतवाल कोतवाल देवेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे।  दुकानदार ने आरोप लगाया कि हमलावर गोलक में रखे रुपये लूट ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन


मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी विपनेश उर्फ टिंकू वर्मा की लालगेट तिराहे पर मेडिकल स्टोर की दुकान है। विपनेश के मुताबिक रविवार रात लगभग  8 बजे वह दुकान पर बैठे  थे। तभी बाइकों पर सवार चार-पांच लोग आए और गालीगलौज करने लगे। विपनेश ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने दुकान में घुसकर उन्हें पीट दिया और दुकान में तोड़फोड़ भी की।

हमलावर धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने पर कोतवाल देवेंद्र शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार से घटना की जानकारी ली। विपनेश ने बताया कि पुरानी रंजिश में हमलावरों ने उनके साथ मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ की। हमलावर गोलक में रखे रुपये निकाल ले गए। विपनेश ने बताया कि पिंटू गुप्ता निवासी इस्माइलगंज सानी ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि विपनेश और हमलावर पेठा का काम करते हैं। इसी काम को लेकर मारपीट हुई है। कोतवाल ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। लाल गेट पर तैनात प्रशिक्षु दरोगा दिनेश कुमार और देवेश कुमार मौके पर नहीं मिले तो शहर कोतवाल ने उन्हें फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें