रामपुर।फर्जी खतौनी के सहारे बैंक से 21 लाख रुपये का लोन ले लेने के मामले में बैक प्रबंधक ने कोर्ट के आदेश पर कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के हाथीखाने चौराहे पर नैनीताल बैंक है। यहां पर तैनात शाखा प्रबंधक बहरोज हैदर ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बरेली गेट निवासी फरीदा बेगम ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी खतौनी के सहारे बैैंक से धोखाधड़ी करके 9.70 लाख रुपये लोन के ले लिए।इस मामले की जानकारी मिलने के बाद होश उड़ गए। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरा मामला भी इसी बैंक का है कि बरेली गेट निवासी हसीन खां ने भी अपने साथियों के साथ मिलकर बैैंक से फर्जी खतौनी के सहारे 3.75 लाख रुपये ले गए। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीसरा मामला भी इसी बैंक से जुडा है। नाजिर खां ने भी फर्जी खतौनी के सहारे बैैंक से साढ़े सात लाख रुपये का लोन ले लिया। जांच के दौरान तीनों ही मामले फर्जी निकलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले भी इस बैंक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में अन्य लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।