फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्यों को छुपाकर चरित्र प्रमाणपत्र की संस्तुति करने में दरोगा और सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। तथ्यों को छुपाकर चरित्र प्रमाणपत्र जारी करने की संस्तुति करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने केमरी में तैनात दरोगा और शाहबाद में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मामला शाहबाद कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव धारमपुर निवासी जुगल किशोर पांडेय पर मुकदमा दर्ज हैँ। इस मामले में यहां पर तैनात दरोगा यशपाल सिंह ने कुछ साल पहले विवचेना करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। उसके बाद भी जुगल किशोर पांडेय ने कुछ समय पहले शराब की दुकान की नीलामी के लिए आवेदन किया था। जिसमें उसको चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ी थी। इस दौरान उस समय शाहबाद में तैनात दरोगा यशपाल और सिपाही योगेंद्र सिंह ने मिलीभगत करके उसके साक्ष्य को छुपाते हुए पांडेय का चरित्र प्रमाणपत्र बनाने की संस्तुति कर दी थी। इस मामले की शिकायत किसी ने एसपी से की थी। एसपी ने जब जांच कराई,तो जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनों कों सस्पेंड करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें