फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के विवाद में युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। दुकान के विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया।लेकिन शरीर पर पेट्रोल पड़ते ही युवक शोर मचाता हुआ कोतवाली को भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी मुनेश धनगर ने ब्लाक की बनी दुकानों में एक दुकान किराए पर ले रखी है। बताया जाता है कि दुकान खाली कराने को लेकर दुकान मालिक व किरायेदार मुनेश धनगर के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि दुकान खाली न होते देख दुकान मालिक कुछ लोगों को मंगलवार दोपहर अपने साथ लेकर दुकान पर जा पहुंचा। जहां उसने अपने समर्थकों के साथ दुकान खोले बैठे मुनेश धनगर को घेर लिया और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर उसके शरीर में आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन पेट्रोल के शरीर पर छिड़के जाते ही मुनेश धनगर शोर मचाता हुआ दुकान छोड़कर कोतवाली को भाग गया और उसने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि कुछ लोगों ने उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। मगर वह दुकान छोड़कर भाग आने के कारण जलने से बच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मुनेश धनगर की आंखों में पेट्रोल गिर जाने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें