भोट। थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक मकान की घेराबंदी कर गोवंशीय पशु का वध कर रहे चार मांस कारोबारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से दो क्विंटल गोमांस के साथ ही अन्य सामान भी बरामद किया है।
बुधवार सुबह क्षेत्र के मिलक मुंडी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव निवासी परवेज के घर पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से गोवंशीय पशु का वध किया जा रहा है। सूचना थाना थाना पुलिस हरकत में आ गई व भारी फोर्स के साथ परवेज के मकान के घेराबंदी कर ली।
इस दौरान पुलिस ने घर से अंदर से गोवंशीय पशु का वध कर इलेक्ट्रानिक कांटे में मांस तौल रहे परवेज और मिलकखानम थाना क्षेत्र के महुनागर गांव निवासी तकमील तथा केमरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलवे स्टेशन निवासी गुलफाम और दारा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो क्विंटल गोमांस के अलावा यहां से सामान काटने के औजार भी बरामद किए।