कोसी नदी में डूबे अभिषेक की 24 घंटे बाद भी तलाश जारी
पटवाई। गांव सूरजपुर में बुधवार शाम खेत पर जाते समय कोसी नदी में डूबे अभिषेक का 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं लग सका है। ग्रामीण और गोताखोर लगातार नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। उधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गुरुवार को सूचना पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर में रोहित, अभिषेक बुआ जानकी के साथ बुधवार शाम खेत पर जा रहा था। कोसी नदी पार करते समय तेज बहाव के कारण तीनों नदी में डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जानकी और रोहित को बाहर निकाल लिया। लेकिन, अभिषेक नदी में डूब गया था। बुधवार देर शाम से लगातार अभिषेक की तलाश की जा रही है। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं, जानकारी होने पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी सतपाल सिंह और तहसीलदार अशोक चौधरी भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों और पीएसी को बुलाकर अभिषेक की तलाश तेज कराई गई। लेकिन, 24 घंटे बाद भी अभिषेक नहीं मिला है। इससे परिजन काफी परेशान हैं।