फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

पुलिस थाना आनी के तहत चंबानाला के पास एक व्यक्ति से तीन किलो 400 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक व्यक्ति से आनी पुलिस ने तीन किलो चार सौ ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह, निवासी उझा, पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि आनी से करीब दस किलोमीटर दूर शवाड़ के चंबानाला के पास आरोपी सड़क पर आनी की ओर पैदल आ रहा था। पुलिस उस समय श्वाड़ की ओर गश्त पर जा रही थी। इसी बीच पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास चरस मिली। डीएसपी बलदेव ठाकुर ने बताया कि पुलिस सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें