फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक को गांववालों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपीगंज।
दशहरे के दिन झाड़फूंक के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। लोगों ने झाड़फूंक कर रहे तांत्रिकों की पिटाई कर दी। इसी बीच एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दो भाई भी आपस में भिड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें तांत्रिक भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इलाके के जंगल अगही टोला भरवल में उर्मिला प्रजापति पत्नी चंद्रभान प्रजापति के झाड़फूंक के लिए नौतनवा से दो तांत्रिक आए थे। शनिवार दोपहर झाड़फूंक का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच देवरानी प्रमिला पत्नी सुखारी की तबियत अचानक खराब हो गई। प्रमिला के बेहोश होते ही दो भाईयों के बीच मारपीट हो गई। लोग तांत्रिकों पर गंभीर आरोप लगाने लगे। हंगामे की सूचना किसी ने थाने में दी। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों तांत्रिकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों तांत्रिक समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। एसओ पीपीगंज सौरभ कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें