फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटगांव और भावानगर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)।
नियमों का उल्लंघन कर शराब बेचने वालों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस विभाग ने नेशनल हाईवे के किनारे, स्कूलों और धार्मिक स्थलों के आसपास निर्धारित सीमा से कम दूरी पर शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम छापामारी के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर कटगांव और भावानगर पुलिस ने 16 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी रोशन लाल, मुख्य आरक्षी विकेश परिहार, मुख्य आरक्षी हेमचंद्र, आरक्षी तरुण की टीम ने वांगतू-काफनू मार्ग पर ढाबा चलाने वाले गोरखू राम नेगी यांगपा-2 निवासी के ढाबे से 9 बोतल कच्ची शराब बरामद की है। वहीं स्थानीय बाजार भावानगर में डोलमा तामांग के क्वार्टर में छापामारी के दौरान एएसआई भावानगर प्यारे लाल, महिला मानक मुख्य आरक्षी कलावती, आरक्षी कपिल और विक्रांत की टीम ने 7 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान मादक अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन न कर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें