फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास लाख और जेवर नही देने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। दहेज में 50 लाख की मांग पूरी नही होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पति सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मिलकखानम थाना क्षेत्र के मुढ़िया सैदनगर निवासी जसवीर सिंह का आरोप है कि उसने अपनी बेटी अमनदीप कौर की शादी जिला बरेली के बहेड़ी निवासी गुरदीप सिंह से किया था।शादी के कुछ समय के बाद ससुुुराल वालों ने उससे दहेज में पचास लाख रुपये और जेवर की मांग कर दी थी। लेकिन मांग पूरी नही होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे।एक दिन ससुराल वालों ने उसको पीटकर वहां से भगा दिया था। बाद में वह मायके आ गई। जहां उसने सारा वाक्या बताया था। बाद में विवाहिता अपने परिवार के लोगों के साथ महिला थाने आ गई थी। जहां उसने पति सहित चार के खिलाफ तहरीर दे दी। महिला थाने में पति सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें