फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न चोर मिले और न ही माल, फिर भी लगा दी एफआर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में निपटा दीं 113 मुकदमों की तफ्तीश
विज्ञापन


रामपुर।
शासन का डंडा चला तो पुलिस ने तीन दिन में ही 113 मुकदमों की तफ्तीश पूरी कर ली। पुलिस ने हत्या के दो मामलों में चार्जशीट लगाई है, जबकि लूट और चोरी की वारदातों का खुलासा किए बिना ही इस तरह के मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पुलिस के इस अभियान से पुुलिस पर मुकदमों का बोझ तो कम हुआ है, लेकिन चोरी की वारदातों का शिकार हुए लोगों को इंसाफ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

पुलिस लूट व चोरी की वारदातों को गंभीरता से नहीं ले रही है। पुुलिस चोरी की वारदातों को यूं तो आसानी से दर्ज ही नहीं करती, लेकिन यदि दर्ज कर भी ले तो उनकी जांच गंभीरता से नहीं की जाती। ज्यादातर चोरी की वारदातों में फाइनल रिपोर्ट लगा रही है। पिछले दिनों लंबित विवेचनाओं को निपटाने के आदेश जारी किए गए थे, इसके बाद पुलिस ने तीन दिन के भीतर ही 113 मामलों की तफ्तीश पूरी कर ली। रामपुर पुलिस के पास करीब 450 से ज्यादा मामलों की तफ्तीश इस वक्त लंबित थी, जिसमें 113 मामलों की तफ्तीश को पूरा कर लिया गया। पुलिस ने तीन दिन में जिस तरह से तफ्तीश निपटाने में तेजी दिखाई वह अफसरों को जरूर सुकून देगी, लेकिन वे लोग काफी बेचैन हैं, जिनके मामलों की तफ्तीश में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। मसलन, चोरी की करीब एक दर्जन से ज्यादा वारदातों में पुलिस ने बिना मुलजिम और बिना माल मिले ही फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इसके अलावा मारपीट, चेन स्नेचिंग समेत अन्य मामूूली धाराओं में भी पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाते हुए मामलों का पटापेक्ष कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें