फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज पर जमीन लेने के नाम पर किया धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
लीज पर जमीन लेने के नाम पर धोखा
विज्ञापन

पांच साल की लीज के बदले अपने नाम करवा ली भूमि
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिस व्यक्ति के पास सारी उम्र मजदूरी की, उसी परिवार के एक व्यक्ति ने धोखे से मेरी जमीन अपने नाम करवा ली। आरोपी ने यह कह कर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए थे कि उसकी जमीन को पांच साल के लिए लीज पर लिया जा रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि उससे यह हस्ताक्षर जमीन बेचने के कागजात पर करवाए गए हैं।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यक्ति ने इस संदर्भ में विजिलेंस थाना धर्मशाला में एक शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत पत्र में दुनी चंद (64) पुत्र स्व. हाड़ू राम निवासी महाल खड़ौता मौजा घन्यारा जिला कांगड़ा ने आरोप लगाया है कि वह जिस व्यक्ति के पास मजदूरी करता रहा, उसी व्यक्ति के परिवार वालों ने उससे धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम करवाई है। दुनी चंद ने आरोप लगाया है कि उसी परिवार के एक पहचान के व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और कहा कि उन्हें एक खेत लीज पर चाहिए। अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए वह अपना खेत लीज पर देने के लिए तैयार हो गया। दुनी चंद ने आरोप लगाया है कि इसके लिए वे लोग उसे धर्मशाला तहसील कार्यालय ले आए और वहां उससे यह कह कर हस्ताक्षर करवाए किए भूमि लीज पर ली जा रही है और खेत पांच वर्ष बाद उसे वापस कर दिया जाएगा। इन हस्ताक्षरों के बदले मुझे एक लाख 40 हजार रुपये दिए गए। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने विजिलेंस से इस मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं इस संदर्भ में एसपी विजिलेंस विमल गुप्ता ने बताया कि उनके ध्यान में अभी तक ऐसा कोई भी मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें