फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गैस रिफिलिंग में गैस एजेंसी स्वामी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भोट। एक सप्ताह पूर्व गैस एजेंसी कार्यालय में अवैध रुप से गैस रीफिलिंग के मामले में जिलाधिकारी के अनुमति के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने एजेंसी स्वामी व चौकीदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को क्षेत्र के भोट कस्बा स्थित जहांगीर इंडेन गैस सर्विस कार्यालय में अवैध रीफिलिंग की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर ने पूर्ति विभाग व पुलिस की टीम के साथ छापा मारा था। जहां मौके से रीफिलिंग के औजार सील समेत करीब 50 सिलिंडर भी बरामद किए थे।उसके बाद एजेंसी को सील कर जांच जिला पूर्ति अधिकारी को सौंप दी थी।जांच के दौरान जहांगीर एजेंसी में अनियमिता पाए जाने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुभाष चन्द्र दीक्षित ने एजेंसी स्वामी मिराजउदृदीन व चौकीदार अली हसन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही सीओ केमरी आशुतोष तिवारी का कहना कि मामले में आई तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें