फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के अपहरण की सूचना पर पुलिस में हडकंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने झूठी सूचना देने वालों को हड़काया
विज्ञापन

खतौली। रतनपुरी के दो गांवों में दो रिश्तेदार रहते हैं। कई वर्ष इनकी साली प्रेम प्रसंग के चलते अपने भतीजे के साथ ही फरार हो गई थी। महिला दो बच्चों की मां भी है। रविवार को महिला ने अपने दोनों जीजा को खतौली में मिलने के लिए बुलाया। महिला कार से अपने प्रेमी के साथ नगर में पहुंची। महिला ने अपने दोनों जीजा से ठीक तरीके से बातचीत नहीं की। इसके बाद प्रेमी कार में महिला को लेकर चला गया। एक जीजा ने डायल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी कि उसकी साली का कार सवार अपहरण कर ले गए हैं। अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा गया। महिला को बरामद करने के लिए पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि अपहरण की झूठी सूचना दी गई है। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले महिला के दोनों जीजा को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह ने झूठी सूचना देने वालों को जमकर हड़काया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें