फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए नाजिल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी की छह साल की बच्ची 7 मई को दुकान पर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने उसी दिन उसकी गुमशुदगी सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को लगभग डेढ़ माह के बाद उसका सड़ागला शव पास में ही एक खाली पड़े मकान में मिला था। पुलिस को नाजिल नाम के युवक पर शक था। पुलिस ने शनिवार रात को मुठभेड़ के बाद आरोपी नाजिल को दबोच लिया था। मुठभेड़ में नाजिल के पैर में तीन गोलियां भी लगीं, जिसे पहले उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मासूम की शिनाख्त की पुष्टि के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें