रजबपुर। जिले में गोकशी थमने का नाम नहीं ले रही है। रजबपुर पुलिस ने एक घर में छापा मार कर साठ किलो गोमांस बरामद किया है। दो तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। कटान के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रविवार की रात रजबपुर थाना प्रभारी संजय तोमर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव नूरपुर तुगलकाबाद के एक घर में गोकशी चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ठिकाने पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर तस्करों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से साठ किलो मांस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यहां से कटान के उपकरण बरामद किए। पशु चिकित्सक वैभव को मौके पर बुलाया गया। डा. वैभव ने गोमांस होने की पुष्टि की। इसके बाद मांस को जांच के लिए लैब को भेज दिया है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि नुरूद्दीन और नसीम को मौके पर गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।