फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्यारोपी के मुकदमे की पैरवी नहीं करेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि छह साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी के मुकदमे की पैरवी कोई भी अधिवक्ता नहीं करेगा। एसोसिएशन ने अपने फैसले से डीएम और एसपी को अवगत कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बार एसोसिएशन की हुई बैठक में सबसे पहले मासूम बच्ची को श्रद्धांज लि दी गई। मीटिंग में इस हत्याकांड का जल्द खुलासा करने के लिए एसपी और पुलिस की प्रशंसा की गई। मीटिंग में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया कि बच्ची की हत्यारोपी के मुकदमे की पैरवी कोई भी वकील नहीं करेगा। बार की बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने की और संचालन महासचिव सतनाम सिंह मट्टू ने किया। इस मौके पर ठाकुर पृथ्वीभान सिंह, विनित कुमार सक्सेना, विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार, विजय कुमार, जाहिद खां, विनित चौधरी, किरपाल सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अशोक कुमार पिप्पल, दलजीत सिंह राणा, मुकेश कुमार, सुभान पाशा, शमी अख्तर, संजीव यादव, शैजी खां और रमेश लोधी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें