फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पीडब्लूडी के चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। कोसी पुल पर किसी वाहन की चपेट में आकर पीडब्ल्यूडी के चौकीदार की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव नबाबपुरा निवासी किशनलाल यहां का रहने वाला था। उसकी तैनाती सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में चौकीदार के पद पर तैनात था। वह इस समय कोसी पुल के पास बनी कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह रोजाना की तरह शनिवार की सुबह को यहां से डयूटी खत्म करने के बाद साइकिल से घर जा रहा कि कोसी पुल के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। जहां उसको अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी आ गए। जहां उनका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलने के बाद कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें