फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोट बिजलीघर में लाइनमैन से मारपीट, दस्तावेज फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। बकाए का भुगतान न करने पर भोट बिजलीघर के कर्मचारियों ने एक युवक की घर की लाइन काट दी। इससे बौखलाए उसके परिचित ने बिजलीघर पर आकर लाइनमैन से मारपीट कर दी। अवर अभियंता समेत पूरे स्टाफ के साथ गाली गलौज करने लगा, जिससे हंगामा हो गया। आरोपी ने सारे दस्तावेज भी फाड़ दिए। जेई ने स्टाफ के साथ आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

मामला भोट बिजलीघर का है। नरखेड़ा गांव निवासी मदन लाल पर विभाग के 25730 रुपये बकाया हैं। लगातार अपील के बाद भी जब उपभोक्ता ने बकाए का भुगतान नहीं किया तो 25 मई को संविदा कर्मी गोपाल कृष्ण ने मदन लाल की लाइन काट दी। आरोप है कि इसी बात से आक्रोशित गांव निवासी शिव कुमार रविवार दोपहर बिजलीघर में आ गया और गाली गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। आरोपी ने कार्यालय में मौजूद सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए तथा संविदाकर्मी पर जानलेवा हमला बोल दिया। बिजलीघर में मौजूद कर्मियों ने बराबर में ही भोट थाने में सूचना दे दी, जिस पर आरोपी दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए फरार हो गया। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर एसडीओ संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने बिजली कर्मचारियों से पूछताछ की। मामले में अवर अभियंता योगेश माहौर एवं संविदा कर्मी गोपाल कृष्ण ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और गाली गलौड करने के आरोप में थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें