फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का दरवाजा निकालने का विरोध करने पर पूर्व सभासद के परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। मोहल्ला नालापार में शनिवार की रात पूर्व सभासद ने घर के दरवाजे के सामने गेट निकालने का विरोध किया तो गुस्साए लोगों ने उनके घर पर धावा बोलकर उसके परिजनों को पीटा। महिलाओं को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। दो समुदाय के लोगों के आमने सामने आ जाने के कारण मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मारपीट करने वाले नौ लोगों को नामजद करते हुए बारह अज्ञात सहित 21 लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नालापार में पूर्व सभासद के घर के दरवाजे के सामने शनिवार की रात को पास के ही रहने वाले सलामत घर का दरवाजा निकालने लगा। इसका पूर्व सभासद ने विरोध किया तो सलामत व उसके समर्थक उत्तेजित हो उठे और उन्होंने एकत्र होकर लाठी डंडे लेकर पूर्व सभासद के घर पर धावा बोल दिया। गाली-गलौज करते हुए पूर्व सभासद की पत्नी सहित सभी को पीटा। यह नजारा देख पूर्व सभासद के समर्थक भी एकत्र होकर उनके घर जा पहुंचे। दोनों समुदाय के लोगों के आमने सामने आ जाने से मोहल्ले की स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दो समुदाय के बीच झगड़ा हो जाने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर जा पहुंची। सीओ मिलक नरेंद्रपाल सिंह ने पूर्व सभासद से तहरीर लेकर घर पर धावा बोलकर मारपीट करने वाले शब्लू, शराफत, नासिर, शाहिद, अजमत, राशिद, बबलू, शौकत, सुभान के अलावा बारह लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न जान से मार डालने की धमकी देने व महिलाओं के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें