फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद की राणा चीनी मिल को गन्ना लेकर जा रही दो ट्रॉली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। अवैध रुप से राणा चीनी मिल बेलबाड़ा मुरादाबाद गन्ना लेकर जा रहीं दो ट्रॉलियों को त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नारायनपुर के अधिकारियों ने पकड़ लिया। सूचना के वावजूद गन्ना विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिसके बाद अधिकारियों ने दोनों ट्रॉलियों का पकड़ा गन्ना समिति की पर्ची पर चीनी में तुलवा दिया। जिला गन्ना अधिकारी ने मामले से अनभिज्ञता जताई है । वहीं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पर त्रिवेणी चीनी मिल प्रबंधन ने आक्रोश व्यक्त किया है ।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त और जिला प्रशासन के आदेश के वावजूद क्षेत्र में गन्ने का अवैध कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है मिल प्रबंधन की मानें तो काफी हद तक इसके जिम्मेदार गन्ना विभाग के अधिकारी है कई बार कारोबारियों का गन्ना पकडे़ जाने पर सूचना के बावजूद कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता है जिससे अवैध कारोबारियों के हौंसले बुलंद हैं । गुरुवार सुबह दढ़ियाल और बिलासपुर क्षेत्र की गन्ने की दो ट्रॉलियों को त्रिवेणी चीनी मिल के अधिकारियों ने मझरा मुवाना के पास टांडा मार्ग पर उस समय पकड़ लिया जब वह राणा चीनी मिल बेलबाड़ा गन्ना लेकर जा रहीं थी । सूचना पुलिस और गन्ना विभाग के सचिव व जिला गन्ना अधिकारी को भी दी गयी । जिसके बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन करीब दो घंटे बाद भी गन्ना विभाग के किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई । बाद में मिल के अधिकारी पुलिस की सहायता से पकड़ी ट्रॉलियों को चीनी मिल ले गए । मिल के डीजीएम गन्ना रविंद्र कुमार ने बताया कि राणा चीनी मिल द्वारा बाहरी क्षेत्र के गन्ने की तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल नकद खरीद की जा रही है जिससे क्षेत्र के कारोबारी बड़े पैमाने पर चोरी छिपे राणा चीनी मिल पहुंचा रहे हैं। पकडे़ गए गन्ने को समिति की संस्तुति पर पर्ची उपलब्ध कराने पर तौल करा दी गई है। गन्ना विभागीय के अधिकारियों और कारोबारियों की शिकायत गन्ना आयुक्त व शासन स्तर पर की जायेगी । वहीं जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें