फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा एस और स्कूल बस की टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर वीरवार दोपहर डूमरखां गांव के निकट टाटा एस और स्कूल बस की टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अन्य की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते एक ओर का मार्ग बंद किया हुआ है। दोनों वाहन एक ही मार्ग पर चल रहे थे इसलिए यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दर्जन भर लोगों से भरी एक टाटा एस गाड़ी नरवाना से उचाना की ओर जा रही थी। डूमरखां गांव के निकट अचानक उसकी टक्कर सामने से आ रही स्कूल बस से हो गई। जिससे टाटा एस पलट गई और गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास और राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। गांव मोहन गढ़ छापड़ा निवासी जगसीर, रूकमण, जगबीर, संतोष, राजकौर, राजबाला, अनीता, किताबो, शांति, हजूर सिंह, ज्ञानी वीरवार को टाटा एस में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी सिंसर गांव में हुई मौत पर शोक व्यक्त करने गए थे। हादसे के समय वह शोक व्यक्त करके घर लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी डूमरखां गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही स्कूल बस से टक्कर हो गई। जिसमें 65 वर्षीय शांति देवी की मौत हो गई। बाकी लोगों को गंभीर चोटें आई। जांच अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शांति के बेटे उमेद के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें