शाहबाद। नगर में एक व्यक्ति ने मायके से रुपये न लाने पर पत्नी का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पति व सास के खिलाफ मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर में बिलारी बस स्टैंड के समीप स्थित नरेंद्र गुप्ता ने अपनी बेटी नेहा गुप्ता की शादी शाहबाद के ही मुहल्ला जिलेदारान निवासी अभिनव गुप्ता के साथ की थी। आरोप है कि नेहा गुप्ता के ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और वे बहू पर मयके से रुपये व जगह जमीन के कागज लाने के लिए दबाव डाल रहे थे। बहू ने मायके से रुपये व कागज लाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि तीन दिन पूर्व आठ अगस्त को उसके पति अभिनव गुप्ता ने अपनी मां आशारानी गुप्ता के कहने पर बहू का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़ित नेहा गुप्ता घटना के दो दिन बाद 10 अगस्त की शाम को कोतवाली पहुंची। जहां उसने पति व सास सहित दो के खिलाफ मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
-----------------------------
छत के ऊपर से गुजर रहे तार हटाने पर महिला को पीटा
शाहबाद। खरसौल गांव में शकील के घर की छत के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे थे। जिन्हें शुक्रवार की शाम उसकी पत्नी शमीरूल ने हटा दिया। जिस पर गुस्साए तीन लोगों ने शमीरूल को बुरी तरह से पीट डाला। इस दौरान वह घायल हो गई घायल महिला ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर उपरोक्त तीनों के खिलाफ मारपीट करने की नामजद एनसीआर दर्ज कराई है।