फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताश खेलने के विवाद में हुई फायरिंग में पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। गांव हसनपुर उत्तरी के बाग में ताश खेलने के दौरान हुए विवाद के हुई मारपीट और फायरिंग में पट्टीकलां के पूर्व प्रधान की गोली लगने से मौत हो गई। गोली लगने के बाद घायल पूर्व प्रधान को काशीपुर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर मसवासी चौकी और बाजपुर की पुलिस की सीमा विवाद में उलझी हुई है। इस वजह से घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम उत्तरखंड के बार्डर से सटे स्वार तहसील के गांव हसनपुर उत्तरी से सटे बाग़ में कुछ लोग ताश खेल रहे थे। जानकारी के मुताबिक ताश खेलने वाले लोग रुपये को लेकर जीत-हार की बाजी लगाने लगे। इसी को लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट से शुरू होकर फायरिंग तक पहुंच गई। फायरिंग में पट्टी कलां के पूर्व प्रधान खलील अहमद उर्फ पहलवान के माथे पर गोली लग गई। गोली लगते ही वह मौके पर गिर गए। घटना की सूचना परिजनों को लगी तो परिजनों ने गंभीर अवस्था में उठाकर काशीपुर ले गए। काशीपुर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मसवासी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन घटना स्थल को उत्तराखंड में बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। जबकि सुल्तानपुर पट्टी की पुलिस घटना स्थल को यूपी की सीमा में बता रही है। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सीमा विवाद होने की वजह से इस मामले की रिपोर्ट देर रात तक दर्ज नहीं हो सकी थी। पूर्व प्रधान की गोल लगने से मौत की खबर से उनके गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जबकि उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें