फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न देने पर रिश्ता तोड़ा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। रिश्ता तय होने के बाद दहेज में कार व 50 हजार की नकदी मांगने पर लड़की पक्ष ने दहेज देने से इंकार कर दिया तो लड़का पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सैफनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता बरेली जनपद के सिरौली में तय किया था। बताया जाता है कि रिश्ता तय होने के दौरान तो लड़का पक्ष ने दहेज की मांग नहीं की। लेकिन बाद में उन्होंने शादी में कार व 50 हजार की नकदी मांगनी शुरू कर दी। लड़की पक्ष ने शादी में कार तथा 50 हजार की नकदी देने से मना कर दिया। जिसके बाद लड़का पक्ष ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। लड़की पक्ष ने रिश्ता बनाए रखने का काफी प्रयास किया। मगर लड़के वाले शादी में कार व 50 हजार की नकदी लिए बिना शादी करने को राजी नहीं हुए। जिसके बाद बतूलन ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें