फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में गेंद जाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। क्षेत्र के गांव में मैदान में खेल रहे बच्चों की गेंद घर में चले जाने पर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से गाली गलौज कर दी। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय के चार लोगों को गिरफ्तार के जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव निस्बी की मड़ैया में बुधवार सुबह को सत्यपाल और मनोज के बच्चे खेल रहे थे। इन बच्चों की गेंद इसी गांव के मंसूर अली के घर मे चली गई। इस पर मंसूर अली ने घर में गेंद आने की आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर खेल रहे बच्चों के परिजन सत्यपाल और इसका भाई मनोज आ गए।
उधर शोर शराबा सुनकर मंसूर अली का भाई मकसूद भी आ गया और दोनों समुदाय के लोगों में काफी तनातनी हो गई। उसके बाद देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय का होने की जानकारी मिलने पर पटवाई पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के उपरोक्त चारों लोगों को थाने ले आई। जहां पर इन सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें