सैफनी। चौकी क्षेत्र के गांव चकफेरी की ग्राम प्रधान शाहीन बेगम को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इसको लेकर डीएम और एसपी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि चकफेरी गांव में एक विकास कार्य प्रस्तावित हुआ था।
आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार्य कर रहे मजदूरों से गाली गलौज शुरू कर दी। काम कर रहे मजदूरों को वहां से भगा दिया। उसके बाद ग्राम प्रधान से पचास हजार रुपये की मांग करने लगे। प्रधान द्वारा रुपये नहीं देने पर दबंगों ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रधान ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की हैै।