फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बेचने के विवाद में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। क्षेत्र के गांव धीमरखेड़ा में अवैध शराब बेचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट और पत्थरबाजी के बीच एक पक्ष के व्यक्ति ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इस दौरान गांव में रिश्तेदारी में आए युवक को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के दूरदराज के गांवों में अवैध शराब की बिक्री का धंधा जोरों पर है। शाम होते ही इन गावों में कच्ची शराब पीने पिलाने का दौर शुरू हो जाता है। मोटा मुनाफा होने के चलते कच्ची शराब बेचने को लेकर अक्सर लोगों में मारपीट होना आम बात है। शनिवार की देर शाम को गांव धीमरखेड़ा में कच्ची शराब बेचने वाले दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के साथ ही हाथापाई के बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। गांव एवं मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों की छतों पर जमा हो गए। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने से गंगाराम की छत पर खड़ा मिलक खानम क्षेत्र के ग्राम टकलाबादो निवासी भांजा सूरजपाल जख्मी हो गया। घायल युवक को पुलिस चौकी ले जाने के बाद टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। टांडा कोतवाली में गांव के सोमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं दढ़ियाल चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार का कहना है कि शराब को लेकर दो लोगों में झगड़ा हो गया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें