फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मिला 220 बोरी सरकारी अनाज जब्त, मुकदमा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के भलुही गांव में एक घर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 110 बोरी गेहूं और 110 बोरी चावल रखे होने की सूचना पर अधिकारियों ने छापेेमारी कर अनाज को जब्त कर लिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है और तीन सदस्यीय टीम इसकी जांच कर रही है। वहीं इस कालाबाजारी से जुड़ा एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार की रात एडीएम को सूचना मिली कि भलुही गांव में दिनेश सिंह पुत्र बृजभूषण सिंह के घर सरकारी अनाज रखा गया है। अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल के निर्देश पर एसडीएम सदर ने रात को ही गांव में जाकर जिसमें राशन रखा था उस कमरे को सील करा दिया। रविवार को एक टीम ने इसकी जांच की तो 110 बोरी गेहूं और 110 बोरी चावल मिला। यह पीडीएस का अनाज था। पूछताछ के दौरान दिनेश सिंह ने बताया कि रामचंद्र चौहान ने घर को किराए पर लिया है। उधर, रामचंद्र चौहान फरार है। इसकी जांच सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गानंद यादव व संजीव कुमार तथा सदर तहसील के नायब तहसीलदार घनश्याम तिवारी कर रहे हैं। इस मामले में दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी राशन को जब्त कर लिया गया है और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें