फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद में मिले कंकाल का होगा डीएनए टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा में गुरुवार को कंकाल मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई थी। कंकाल को पोस्टर्माटम के लिए जिला अस्पताल भेज गया था। अब उसकी हड्डियों को डीएनए टेस्ट के लिए लैब भेजकर उसकी पुष्टि कराई जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा से सौरभ चौधरी नामक व्यक्ति ने फोन कर पुलिस को सूचना दी थी कि सोहन लाल के गन्ने के खेत में एक नरकंकाल पड़ा है, जिसे कुत्ते खींच रहे हैं। गन्ने के खेत में नरकंकाल पड़े होने की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर जा पहुंचे थे।उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी एक गन्ने के खेत में नरकंकाल पड़े होने की सूचना दी थी। खेत में नरकंकाल मिलने की सूचना पर सीओ मिलक नरेंद्रपाल सिंह भी मौके पर जा पहुंचे थे। अपनी मौजूदगी में बारह टुकड़ों में गन्ने के खेत में पड़े नर कंकाल को कब्जे में कराके उनको पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। पुलिस ने नरकंकाल के पास पड़े आधार कार्ड और कपड़ों के आधार पर बदायूं जनपद की फेजगंज बेहटा थाना पुलिस को भी शाहबाद क्षेत्र में भगवानदास नामक व्यक्ति का नरकंकाल मिलने की सूचना दी थी। भगवानदास का नरकंकाल शाहबाद थाना क्षेत्र के सरकड़ा गांव में पड़ा होने की सूचना मिलने पर किसान के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे थे। उन्होंने उसके आधार कार्ड और कपड़ों से नरकंकाल भगवानदास का ही होने की शिनाख्त की थी।जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया था। अब उसकी हड्डियों को डीएनए टेस्ट के लिए लैब भेजा जायेगा। शाहबाद इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि डीएनए टेस्ट के लिए लैब भेजा जायेगा जहां पर गुमशुदगी दर्ज है। वहीं से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें