रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने एक घर में छापा मारकर 50 किलो मांस और दो गोवंशीय पशु बरामद किया। आरोपी लोग मौका पाकर फरार हो गए। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शासन की सख्ती के बाद पुलिस प्रशासन इस गोकशी पर अकुंश नहीं लगा पा रहा है।आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में पशुओं को काटा जा रहा है। दो दिन पहले भी अजीमनगर पुलिस ने छापेेेमारी करके पशु बरामद किए थे।बुधवार सुबह को सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली कि मैगजीन मोहल्ले में अवैध रुप से पशुओं को काटा जा रहा है।उसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने मौँके पर पहुंच गई। इस दौरान आरोपी लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।पुलिस घर के अंदर से दो गोवंशीय पशु और 50 किलो मांस मिला। इस छापेेमारी से हड़़ंकप मच गया। पुलिस को वहां से पशुओं को काटने के उपकरण मिले। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।