फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉकी मितल से छात्राएं बोली छेड़छाड़ करते है मनचले, महिला हेल्पलाइन पर फोन कराया तो टालने का प्रयास हुआ, पुलिस आधे घंटे बाद पहु

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉकी मित्तल से छात्राएं बोलीं- छेड़छाड़ करते हैं मनचले, महिला हेल्पलाइन पर फोन कराया तो टालने का प्रयास हुआ, पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा में बुधवार को एक ओर सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल के सामने छात्राओं ने शहर में छेड़छाड़ की घटनाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। छात्राओं ने कहा कि स्कूल से जाते समय रास्ते में मनचले छेड़छाड़ करते हैं तो ऑटो में अभद्रता करते हुए चालक भी अश्लील गाने बजाते हैं। रॉकी मित्तल ने महिला हेल्पलाइन 1091 पर अपने सामने एक छात्रा से फोन कराया तो वहां भी छात्रा से तरह-तरह के सवाल पूछकर टालने का प्रयास किया। जिसपर रॉकी मित्तल के खुद मोबाइल लेकर बात करने के बावजूद पुलिस व दुर्गा शक्ति टीम आधे घंटे बाद पहुंची। जहां छात्राओं को किसी तरह की घटना होने पर तुरंत शिकायत करने की सलाह व सुरक्षा का आश्वासन दिया गया।
एक ओर सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल बुधवार को छात्राओं को जागरूक करने के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा में पहुंचे थे। जहां रॉकी मित्तल ने छात्राओं से समस्याएं पूछीं तो छात्राओं ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर जाती हैं तो रास्ते में उनके साथ मनचले छेड़छाड़ करते हैं और उनपर कमेंट करते हैं। छात्राओं ने बताया कि वह टेंपो में बैठती हैं तो उसमें भी छेड़छाड़ की जाती है और उनको आगे की सीट पर बैठाया जाता है, जिससे ऑटो चालक व उनके साथी छेड़छाड़ करते हैं। ऑटो में अश्लील गाने भी तेज आवाज में उनके बैठते ही बजाने शुरू कर दिए जाते हैं। इसपर रॉकी मित्तल ने उनको महिला हेल्पलाइन 1091 पर कॉल करके शिकायत करने की सलाह दी। वहां रॉकी मित्तल ने अपने सामने ही एक छात्रा से मोबाइल पर महिला हेल्पलाइन का नंबर मिलवाया तो हेल्पलाइन नंबर काफी देर बाद मिल सका। जिसपर छात्रा ने कहा कि उसके साथ मुरथल अड्डा पर छेड़छाड़ हुई है तो उसके नाम के साथ ही मां-पिता का नाम भी पूछा गया। उसके बाद दोबारा से जगह पूछी गई तो छात्रा ने दोबारा मुरथल अड्डा जगह बताई। उससे तीसरी बार भी जगह पूछकर परेशान करने का प्रयास किया गया, लेकिन छात्रा ने फिर भी जगह बता दी। छात्रा से कहा गया कि वह लोकल पुलिस को उसका नंबर व शिकायत भेज देगी, जिसपर छात्रा ने पूछा कि पुलिस वहां कितनी देर में पहुंच जाएगी। महिला हेल्पलाइन से साफ कह दिया गया कि वह इस बारे में कुछ नहीं बता सकते कि पुलिस कितनी देर में पहुंचेगी। उसका काम केवल जानकारी लोकल पुलिस को देना है, जिसे वह दे देंगी। यह सुनकर रॉकी मित्तल ने छात्रा से मोबाइल लेकर महिला हेल्पलाइन पर बात की और कहा कि वह सीएम के ओएसडी बोल रहे हैं। उनको बताया जाए कि पुलिस कबतक पहुंच जाएगी तो उनको भी यही जवाब दिया गया कि इस बारे में वह कुछ नहीं बता सकती हैं। जिसके बाद रॉकी मित्तल ने फोन काट दिया।
विज्ञापन

स्कूल में आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस व दुर्गा शक्ति टीम
छात्रा के महिला हेल्पलाइन पर शिकायत करने के आधा घंटा बाद थाना शहर प्रभारी सुरेश हुड्डा, महिला थाना प्रभारी कविता, दुर्गा शक्ति टीम की प्रभारी तुलसी, इंस्पेक्टर चरणजीत पहुंचे। जहां रॉकी मित्तल ने उनको छात्राओं की समस्या के बारे में बताया और उनको चेतावनी देते हुए कहा कि सात दिन के अंदर व्यवस्था पूरी तरह से सुधर जानी चाहिए। जिसपर महिला थाना प्रभारी कविता ने छात्राओं को किसी तरह की समस्या होने पर तुरंत शिकायत करने के साथ ही वीरवार से ऐसी कोई समस्या नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
स्कूल के बाहर भी खड़े रहते हैं मनचले
छात्राओं ने रॉकी मित्तल से बताया कि मनचले उनके स्कूल के बाहर खड़े रहते हैं जो स्कूल से बाहर निकलते ही फब्तियां कसना शुरू कर देते हैं। छात्राओं ने यह भी बताया कि वह सुबह की सैर करती हैं तो उस समय भी मनचले परेशान करते हैं। शहर में इस तरह मनचलों से छात्राएं काफी परेशान हैं। छात्राओं ने बताया कि पिछले दिनों कई छात्राओं ने मिलकर एक मनचले की पिटाई कर दी, लेकिन उसके बाद भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया और वह अब भी उनको पीछा करता है। जिसपर रॉकी मित्तल ने पुलिस से कहा कि वह ऐसे मनचलों की जमकर क्लास लगाएं और उनपर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं- दुर्गा शक्ति टीम की गाड़ी कभी नहीं देखी
सरकार लगातार दुर्गा शक्ति एप व पुलिस टीम के सहारे महिला सुरक्षा के दावे करती है, लेकिन मुरथल अड्डा स्कूल में छात्राओं ने बुधवार को पूरी पोल खोलकर रख दी। छात्राओं ने कहा कि उन्होंने आजतक दुर्गा शक्ति टीम की गाड़ी कभी स्कूल के बाहर नहीं देखी है और गाड़ी एक बार भी आ जाए तो मनचलों की समस्या खत्म हो जाएगी। जिसपर रॉकी मित्तल ने दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज तुलसी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि जिले में केवल दो गाड़ियां हैं, जिनको सभी कालेजों के पास जाना होता है। इस कारण किसी एक कालेज के आगे गाड़ी खड़ी करने की जगह पूरे शहर में ध्यान रखने को चक्कर लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें