फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन से भरे दो ट्रकों को पुलिस ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। पुलिस और राजस्व विभाग ने रात फिर अवैध खनन से भरे दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज किया है। दोनों ट्रकों के चालक पुलिस टीम को गच्चा देकर भागने में सफल हो गए। राजस्व निरीक्षक ने एक नामजद एक अज्ञात चालक के खिलाफ स्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खनन के वाहन लगातार पकडे़ जाने से पुलिस प्रशासन की भूमिका संदिग्ध होती जा रही है। शनिवार की रात पट्टी कलां कोसी नदी घाट से दो ट्रक अवैध खनन भरकर मसवासी की ओर आ रहे थे। सूचना पर मसवासी पुलिस और राजस्व विभाग सक्रिय हो गया। दोनों ट्रकों को करीमपुर के निकट एक स्टोन क्रेशर पास रोक लिया। पुलिस के रोकते ही दोनों ट्रकों के चालक कूद कर फरार हो गए। पुलिस और राजस्व विभाग ने ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया। मानपुर चेकपोस्ट ले आए। दोनों ट्रकों के खिलाफ पुलिस ने सीज कार्रवाई की। राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह ने गांव मिलक काजी निवासी ट्रक चालक महमूद और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ अवैध खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। कोसी नदी क्षेत्र से आये दिन वाहनों के खनन भरकर निकलने में और पकडे़ जाने में पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो गई है। उधर चौकी इंचार्ज महेशपाल सिंह ने बताया की अवैध खनन ढोने वाले वाहनों के खिलाफ धरपकड़ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें