टांडा। नगर के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय जाफर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यंगगोल्ड क्लब ने ताज क्लब को 66 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंगगोल्ड क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। टीम की ओर से कारी नदीम ने नाबाद 66 रन की शानदार पारी खेली, जबकि तलहा हाजी बशर ने 20 रन का योगदान दिया। ताज क्लब की ओर से बिलाल और वंश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताज क्लब की टीम 16 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन ही बना सकी। ताज क्लब की ओर से बिलाल और फैजान ने सर्वाधिक रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। यंगगोल्ड क्लब की ओर से उस्मान और नावेद रहमानी ने दो-दो विकेट लेकर ताज क्लब की बल्लेबाजी को संभलने का मौका नहीं दिया।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए कारी नदीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें अकबर अली ने पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान राहत अली, मो. सईद सागर, जहीर जिया, अब्दुल रज्जाक, मौलाना जुनैद, आकिब गुल, हाजी मुबीन, जावेद रहमानी, कारी अल्तमश सहित कई लोग मौजूद रहे।