फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तीन जगहों पर पटाखा बाजार को मिली हरी झंडी

Thu, 27 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को गांधी समाधि स्‍थल से दूर मुरादाबाद रोड लगती पटाखों की दुकानें । अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर में तीन स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने की हरी झंडी दे दी गई है। इस दफा गांधी समाधि स्‍थल से दूर मुरादाबाद रोड पर पटाखा बाजार लगाया जाएगा। इसके अलावा रजा टैक्सटाइल और राधा रोड पर चीनी मिल के मैदान में पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई।  पटाखों की बिक्री 28 अक्तूबर यानि धनतेरस के दिन से शुरू होगी।

बिना पटाखों के दिवाा सूनी मानी जाती है। इसलिए अब दिवाली पर पटाखा बाजार लगाने की तैयारी भी तेज कर दी है। गांधी समाधि के सुंदरीकरण के चलते गांधी समाधि के पास पटाखा बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन ने इस दफा गांधी समाधि स्‍थल से दूर मुरादाबाद जाने वाले मार्ग पर पटाखा बाजार को अनुमति दे दी गई है। गांधी समाधि से कुछ ही दूरी पर तीस दुकानें लगाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। यहां पर दुकानें सजनी शुरू भी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रजा टैक्सटाइल्स के मैदान में भी पटाखा बाजार लगाने को हरी झंडी दे दी गई है। पिछले साल अजीतपुर में पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा राधा रोड पर चीनी मिल के मैदान पर पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी है। यहां पर 28 अक्तूबर से पटाखा बाजार लगाया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक 28 से 31 अक्तूबर तक पटाखे बेचे जा सकेंगे। प्रशासन की हरी झंडी के बाद पटाखा बाजार सजाने का काम शुरू हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें