फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति तोड़ने पर भड़के लोग

Sat, 26 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित बगिया जोकी राम में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने मंदिर में घुसकर मूर्ति तोड़ दी। मामले की जानकारी होने पर भीड़ एकत्र हो गई। युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के सुर्पुद कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बगिया जोकी राम स्थित मंदिर में शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने मूर्ति टूटी देखी। लोगों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन


आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। पता चला कि मूर्ति तोड़ने वाला पड़ोस का ही युवक है। लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक बचकर एक घर में छुप गया। लोगों ने उसे से बाहर निकाला और फिर पिटाई की। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पवन नाम का युवक नशे में था।


वो मानसिक रूप से कमजोर है। नशे में उसने मूर्ति तोड़ दी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवेश अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें