फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य का भी काट दिया वोट

Sun, 04 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए जारी की गई नई वोटर लिस्ट में लगातार धांधली सामने आ रही है। वार्ड दो में सबसे अधिक वोट काटे गए हैं। अवैध रूप से अन्य जनपदों के रहने वाले लोगों के वोट बना दिए गए हैं। वोटर लिस्ट में इस कदर धांधली हुई है कि मौजूदा वार्ड के ग्राम पंचायत सदस्य का वोट तक काट दिया गया है।
विज्ञापन



प्रकरण में प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। चुनाव आयोग और शासन के निष्पक्ष पंचायत चुनाव कराए जाने के दावे की पोल मतदान से पहले ही खुलती जा रही है। चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के लिए वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है।


धमोरा में वार्ड दो से राशन विक्रेता और मौजूदा ग्राम पंचायत सदस्य तक का नाम काट दिया गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन से वोटर लिस्ट में सुधार कर सभी पुराने मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने की मांग की है। अन्य जनपदों के लोगों जो फर्जी वोट बनाए गए हैं उन्हें काटने की मांग की है।
विज्ञापन



वार्ड दो के निवासियों का कहना है कि वार्ड सभासद शायदा पत्नी मुनव्वर अली और राशन विक्रेता शबनम के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबीता सक्सेना समेत कई लोगों के वोट काट दिए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इनके स्थान पर कई लोगों के फर्जी वोट बना दिए गए हैं।


जिन लोगों के फर्जी वोट बनाए गए हैं उनमें कई लोग पाकबाड़ा, फतेहगंज समेत अन्य क्षेत्रों और जनपदों के हैं। मांग करने वालों में जितेंद्र, मुनव्वर अली, आजम, मंजूर अली, राशिद कुरैशी, दीपक, राजेंद्र लोधी, विनोद शर्मा, शैलेष शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें