नगरीय क्षेत्र की जोनल प्रतियोगिता में छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता के जरिए अपनी प्रतिभा को दिखाया। इस दौरान दौड़ में भी छात्राओं ने खूब दौड़ लगाई। शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को नगरीय क्षेत्र की जोनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता की शुरुआत राजकीय इंटर कालेज पहाड़ी गेट की प्रधानाचार्या एवं संयोजक जमाल फात्मा ने की। चार सौ मीटर रेस में राजकीय इंटर कालेज पहाड़ी गेट की हाजरा ने बाजी मारी। राजकीय बालिका इंटर कालेज किला कीआरती ने दूसरा, खुर्शीद कालेज कीस्वाति शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
गोला फेंक में खुर्शीद कालेज की खदीजा अलीम ने पहला, राजकीय बालिका इंटर कालेज किला की शशि ने दूसरा व बुशरहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में खुर्शीद कालेज की पूनम, खदीजा व बुशरा ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में पूनम, समरीन, वआशिया ने पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
दो सौ मीटर दौड़ में अंशिका भटनागर, हाजरा व आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा जूनियर वर्ग की छात्राओं की भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में कविता ने पहला, जानकी ने दूसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक में नेहार सागर ने पहला, कृतिका सक्सेना दूसरा व अमरीन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
स्टेडियम में जोनल प्रतियोगिता के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई। इस दौरान खलबली मच गई। बाद में इस छात्रा को किसी तरह होश में लाया गया। यहां पर छात्रा को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तक की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसकी वजह से दिक्कत हुई।