रामपुर। जिले में फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मसवासी निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं बृहस्पतिवार को जेल के बंदी ने होम आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब कोरोना का सक्रिय मामला एक है।
जिले में सात अप्रैल को संभावित चौथी लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था, जिसके बाद से अब तक 20 मामले सामने आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। मसवासी निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वह मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। संवाद