रामपुर। सोमवार को जिले में 25 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई। इनमें 12 एंटीजन जांच में और 12 आरटीपीसीआर जांच में सामने आए हैं। इसके साथ ही एक संक्रमित की रिपोर्ट निजी लैब द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई है। साथ ही बिलासपुर की सहकारी गन्ना विकास समिति के कर्मचारी की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। यह कर्मचारी रुद्रपुर में रहता था और उसकी जांच वहीं हुई थी। इलाज के लिए उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिले में 13 सितंबर को किए गए एंटीजन टेस्ट में 12 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही एक संक्रमित की सूचना निजी लैब ने पोर्टल पर अपलोड की है। सोमवार को 10 सितंबर को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए 410 सैंपलों की रिपोर्ट में 12 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को 119 लोगों को आइसोलेशन पूर्ण करने पर डिस्चार्ज भी किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर में सहकारी गन्ना समिति में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। यह कर्मचारी रुद्रपुर में रहता था और उसकी कोरोना की जांच वहीं हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाज के उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। कर्मचारी का अंतिम संस्कार भी बरेली में ही कोरोना प्रोटोकॉल के साथ किया गया।