फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रूका नैनीताल रोड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से शुरू कराए गए नैनीताल रोड का निर्माण सर्दी की वजह से बंद करा दिया गया है। सात किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने में करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होने थे, लेकिन सिर्फ पहाड़ी गेट तक ही सड़क का निर्माण कराया जा सका है। यह सड़क 14 मीटर चौड़ी है, जो पिछले एक साल से खराब हो चुकी थी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की सरकार में मालगोदाम तिराहे से लेकर जौहर अस्पताल तक सात किलोमीटर लंबी सड़क को लोक निर्माण विभाग ने अपने स्वामित्व में ले लिया था। इससे पहले यह सड़क एनएचएआई के पास थी, लेकिन एनएचएआई की ओर से शहजादनगर से लेकर कोयली तक बाईपास बनाया जा रहा है। ऐसे में सात किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत का जिम्मा भी पीडब्ल्यूडी के पास ही है। यह सड़क पिछले करीब एक साल से जर्जर हो गई थी। बीच-बीच में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। बिलासपुर गेट और बरेली गेट के पास तो सड़क की हालत काफी खराब थी। ऐसे में विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीते अक्टूबर माह में ही शिलान्यास किया था, जिसके बाद विभाग की ओर से सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया था। यह काम मालगोदाम से पहाड़ी गेट तक हुआ था, जिसके बाद सर्दी की वजह से काम रोक दिया गया था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि सड़क सात किलोमीटर लंबी और 14 मीटर चौड़ी है। निर्माण कार्य इसलिए रोक दिया गया था, क्योंकि सर्दी की वजह से बजरी ठीक प्रकार से नहीं पड़ पा रही थी। फिनिशिंग ठीक प्रकार से नहीं आ पा रही थी। अब सर्दी का प्रकोप कम होगा तो फिर से शेष कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें