आजम खां के पक्ष में आए दिग्विजय सिंह ने पोस्ट किया और योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा है कि 'भाजपा केवल विध्वंस में विश्वास करती है निर्माण में नहीं। जौहर विश्वविद्यालय शिक्षण संस्थान है। उसमें तोड़ फोड़ की क्या आवश्यकता है? केवल इसलिए कि उसे खड़ा करने में आज़म खां ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन झोंक दिया'।
उन्होंने लिखा कि 'योगी जी उच्च कोटि का नया विश्वविद्यालय खड़ा करिए। जौहर विश्वविद्यालय को और कैसे उच्च कोटि की शिक्षण संस्थान बना सकते उस पर विचार करिए। उसे नष्ट करने की पहल न करें'। उन्होंने अपनी पोस्ट में जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने का #SaveJauharUniversity हैशटैग भी लगाया है।